Azamgarh news:जनपद के कम्बाईन हार्वेस्टर मालिको पर बरती गयी सख्ती, दी गयी कडी चेतावनी

Strict action taken against combine harvester owners in the district, stern warning issued

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ 20 नवम्बर– जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गम्भीर सिंह द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ पराली जलने की घटनाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अपर जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना एस0एम0एस0 के चल रहे कम्बाईनों को सीज कराने की कार्यवाही की जाये तथा जो भी कृषक पराली जलाते हुए पाये जाते हैं तहसीलो के माध्यम से उन पर जुर्माना लगाने की कार्यवाही की जाये। कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए फार्मर रजिस्ट्रीय के कैम्पों में आये हुए किसानों को पराली न जलाने के सम्बन्ध में जागरुक करने के निर्देश दिये गये। जिन गॉवों में पराली जलाने की घटना ज्यादा हो रही है वहॉ पर प्रचार-प्रसार करने तथा दण्डात्मक कार्यवाही करने के लिए सभी सम्बन्धित राजस्व एवं कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी महोदय ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से सम्पर्क करते हुए पराली जलने के प्रकरणों में पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कराने के निर्देश किये गये। इन निर्देशो के साथ बैठक समाप्त की गयी। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार द्वारा बताया गया कि उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर द्वारा विकासखण्ड अतरौलिया के जयराम पुत्र श्री रघुपति से पराली जलाने की घटना पर मु0 2500 रुपये जुर्माना की वसूली की गयी। जनपद के अन्य कृषकों से अपील की गयी कि पराली न जलाये, अन्यथा पराली जलाने पर मा0 राष्ट्रीय हरित अधिकारण के आदेश के क्रम में पर्यावरण क्षतिपूर्ति हेतु निहित निर्देशों के अनुसार दोषी पाये जाने पर मा0 राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम के अन्तर्गत क्षतिपूर्ति की वसूली के सम्बन्ध में कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button