Azamgarh news:अवैध रूप से खड़ी गाड़िया बनी जाम की समस्या राही परेशान

Illegally parked vehicles cause traffic jams, troubling commuters

अहरौला/आजमगढ़। स्थानीय बाजार में अवैध रूप से दुकानों के सामने खड़ी गाड़ियों की वजह से जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्य बाजार से लेकर चांदनी चौक तक हर दिन दुकानदारों के सामने मनमाने तरीके से बाइक, कार और ठेले वह रेडी पटरी की दुकान भी रोड पर होने से सड़क संकरी हो जाती है, जिसके चलते राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में सुबह से लेकर देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ रही है। कई बार एम्बुलेंस तक जाम में फँस चुकी है। कई बार जाम की समस्या बड़ी गाड़ी के बाजार में घुश जाने के वजह से होती है जबकि बड़ी गाड़ियों के लिए बाईपास रोड बनी हुई है लेकिन बाजार के अंदर प्रवेश होने वाले रास्ते पर किसी भी सिपाही या होमगार्ड की ड्यूटी न लगने के कारण बड़ी गाड़ियां भी बाजार में प्रवेश करती हैं जिसकी वजह से भारी जाम लग जाता है और लोगों का आवागमन अवरोध होता है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button