Deoria news:पिडिया में गई किशोरी के साथ मनबढो ने किया छेड़छाड़
पीडीया में गई , किशोरी के साथ मनबढो ने किया छेड़छाड़।
देवरिया
मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में महिलाएं पीड़िया का गीत गा रही थी। एक किशोरी पीड़िया का गीत देखने के लिए अपने घर से पीड़िया लगे स्थान पर गई ।जब पीडिंया का गीत समाप्त हुआ और किशोरी अपने घर आने लगी इसी बीच गांव के कुछ मनबढ़ शराब के नशे में धूत होकर किशोरी के साथ छेड़खानी व अभद्र व्यवहार किया। किशोरी के पिता ने मईल पुलिस को तहरीर देकर कार्यवायी की मांग की थी। किशोरी के पिता के तहरीर पर मईल पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता के तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


