Azamgarh news:युवा कल्याण विभाग आजमगढ़ में आयोजित करेगा युवा उत्सव और साइंस मेला
Youth Welfare Department will organize Youth Festival and Science Fair in Azamgarh

आजमगढ़ 21 नवम्बर: जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी श्री सुल्तान सिंह ने बताया है कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (वी०बी०वाई०एल०डी०) 2026 के अन्तर्गत जनपद व मण्डल स्तरीय युवा उत्सव व साइंस मेला का आयोजन क्रमशः दिनांक 22 व 23 नवम्बर, 2025 को प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज अतलस पोखरा आजमगढ़ में किया जाना है। जनपद व मण्डल स्तरीय युवा उत्सव में राष्ट्रीय युवा उत्सव हेतु निर्धारित विधाओं यथा-लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), डिक्लेमेशन, कहानी लेखन, कविता लेखन, पंेटिंग एवं इनोवेशन के अन्तर्गत साइंस मेला का आयोजन किया जाना है। लोकनृत्य में कैसेट डांस अमान्य है। दिनांक 22 नवम्बर, 2025 को जनपद स्तरीय युवा उत्सव का शुभारम्भ जिलाध्यक्ष आजमगढ़ मा0 धु्रव कुमार सिंह एवं दिनांक 23 नवम्बर, 2025 को मण्डल स्तरीय युवा उत्सव का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ श्री परीक्षित खटाना द्वारा किया जायेगा। जनपद स्तरीय युवा उत्सव में सभी विकास खण्डों के अतिरिक्त समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, शासकीय व अर्द्धशासकीय शिक्षण संस्थाओं तथा उपर्युक्त कार्य से जुड़ी हुई निजी संस्थाओं में सम्बन्धित विधाओं में निपुर्ण कलाकार जिनकी आयु 01 सितम्बर, 2025 को 15 से 29 वर्ष के मध्य हो, प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा तथा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को दिनांक 23 नवम्बर, 2025 को मण्डल स्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभाग कराया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों/युवाओं को MyBharatPortal पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।



