Azamgarh news:अवसाद, तनाव व चिंता से ग्रसित लोगों के लिए निःशुल्क टोल-फ्री सहायता
Free toll-free support for people with depression, stress, and anxiety

आजमगढ़ 21 नवम्बर: महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उ0प्र0 ने अवगत कराया है कि ‘‘मानसिक स्वास्थ्य पर परामर्श’’ हेतु टेलीमानस हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है, जिसका नम्बर 14416 एवं 1800-891-4416 है। मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित व्यक्तियों को टेली मनोचिकित्सा और टेली परामर्श जैसे डिजिटल कार्यक्रम प्रदान किया जा रहा है। इस आधुनिक युग एवं प्रतिस्पर्धा के युग में समाज में युवाओं एवं छात्रों के साथ-साथ अन्य आयु वर्ग के लोग अवांछित दबाव, भावनात्मक द्वेष, अवसाद, चिंता, तनाव, आदि मानसिक समस्याओं से ग्रसित हो रहे हैं। उक्त के दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एण्ड नेटवर्किंग एक्रॉस स्टेट्स (टेलीमानस) के माध्यम से हेल्पलाइन नम्बर (टोल फ्री) 14416 एवं 18008914416 आरम्भ किया गया है। साथ ही प्रदेश के समस्त जनपदों में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।



