Azamgarh news :शासन के निर्णय के बाद जिलाधिकारी ने बदली अवकाश तिथि

आजमगढ़ 21 नवम्बर: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया है कि प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2025 हेतु घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर 2 के बिन्दु (iv) कार्यकारी आदेशों के अन्तर्गत अवकाशों की सूची के क्रमांक 02 पर श्री गुरू तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस को दिनांक 24 नवम्बर 2025 दिन सोमवार को कार्यकारी आदेशों के अन्तर्गत अवकाशों की सूची में रखा गया था। शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त श्री गुरू तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर दिनांक 24 नवम्बर 2025 दिन सोमवार को कार्यकारी आदेश के अन्तर्गत घोषित अवकाश के स्थान पर दिनांक 25 नवम्बर 2025 दिन मंगलवार को किये जाने का निर्णय लिया गया है।उक्त आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी द्वारा जनपद आजमगढ़ में दिनांक 24 नवम्बर 2025 दिन सोमवार को कार्यकारी आदेश के अन्तर्गत घोषित अवकाश के स्थान पर दिनांक 25 नवम्बर 2025 दिन मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button