Azamgarh news :भैंस बेचने के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड के रूपये पीड़ित को कराया वापस

भैंस बेचने के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड के रूपये पीड़ित को कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
निजामाबाद थाना अंतर्गत आवेदक आलोक सिंह पुत्र राम सिंह यादव, निवासी परवेजाबाद, थाना निजामाबाद के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से कुल ₹48,000/- की साइबर धोखाधड़ी भैंस बेचने के नाम पर की गई।
आवेदक द्वारा घटना की जानकारी होने पर दिनांक 18.01.2025 को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई, जो शिकायत संख्या – 23101250010158 पर पंजीकृत हुई।
NCRP पोर्टल के माध्यम से की गई त्वरित कार्रवाई में धोखाधड़ी की राशि में से ₹20,000/- को भारत पे के माध्यम से फेडरल बैंक खाते संख्या 501642076641 में होल्ड कराया गया।
थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर साइबर टीम निजामाबाद द्वारा भारत पे के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
परिणामस्वरूप साइबर फ्रॉड की ₹20,000/- की राशि आवेदक के खाते में वापस कराई गई, जिस पर पीड़ित द्वारा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button