Azamgarh news:फूलपुर में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 200 यूनिट रक्त एकत्र
Blood donation camp successfully organised in Phulpur, 200 units of blood collected

फूलपुर/आजमगढ़। कस्बे के नागा बाबा सरोवर पार्क बस स्टॉप पर शनिवार को आयोजित रक्तदान शिविर-4 में क्षेत्रीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजक विवेक विश्वकर्मा उर्फ़ पुटुरू और कार्यक्रम संयोजक सौरभ सिंह यादव की देखरेख में चले इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।पिछले तीन वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस वार्षिक रक्तदान कार्यक्रम में पिछले वर्ष 153 यूनिट रक्त एकत्र हुआ था। वहीं इस वर्ष चौथे संस्करण में उत्साह और बढ़ा और लगभग 200 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्त एकत्रिकरण का कार्य आज़मगढ़ जिला ब्लड बैंक की टीम और विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता, सहयोगी संगठनों और युवाओं की भारी उपस्थिति देखी गई। आयोजकों ने सफलता के लिए सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।



