Azamgarh news:बीएलओ परविंद कुमार सिंह ने 100% गणना प्रपत्र अपलोड कर बनाया रिकॉर्ड
निर्वाचन विशेष पुनरीक्षण में निजामाबाद के बीएलओ परविंद सिंह का उत्कृष्ट प्रदर्शन

आजमगढ़ 24 नवम्बर– उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निजामाबाद ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जारी विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण का कार्य गतिमान हैं, जिसमें बी०एल०ओ० द्वारा दिनांक 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक घर-घर जाकर मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरे व संकलित किये जाने है।
उक्त कार्य को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किये जाने हेतु विधान सभा के समस्त बी०एल०ओ० को पूर्व में निर्देश दिये गये थे। तत्क्रम में विधान सभा 348 निजामाबाद अर्न्तगत मतदेय स्थल सं० (289 प्रा०वि० नेवादा कक्ष सं० 1) पर तैनात बूथ लेवल अधिकारी परविंद कुमार सिंह द्वारा अपने शत प्रतिशत गणना प्रपत्रों की अपलोडिंग के कार्य को पूर्ण कर लिया गया हैं। परविंद कुमार सिंह के बूथ में कुल 1053 मतदाता थे, जिनके सापेक्ष इन्होंने 1022 मतदाताओं के फार्म को अपलोड करते हुये अवशेष मतदाताओं को मृतक, डबल, शिफ्टेड में चिन्हित कर ऐप पर मार्क कर दिया गया है। इनके द्वारा उक्त कार्य में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुये समयबद्ध तरीके से निर्वाचन कार्य पूर्ण किये जाने पर इन्हें शुभकामनाओं के साथ इनके उज्जवल भविष्य की कामना की जाती है।



