दशमोत्तर छात्रवृत्ति 2024-25: आज़मगढ़ में पोर्टल खुला, 26 नवम्बर तक मास्टर डाटा लॉक

11-18 दिसम्बर: त्रुटिपूर्ण आवेदनों में सुधार का अवसर

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ 24 नवम्बर– जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वंचित समस्त वर्गों के छात्रों के लिए पोर्टल खोला गया हैं, जिसके अन्तर्गत 20 नवम्बर से 26 नवम्बर 2025 तक संस्था द्वारा मास्टर डाटा लॉक (कक्षा 11-12 को छोड़कर) किया जाना एवं छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन /आनलाईन आवेदन किया जाना है। 28 नवम्बर तक छात्रों द्वारा फाइनल प्रिन्टआउट निकालना है। 29 नवम्बर 2025 तक हार्ड कापी को छात्रों द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना है। 03 दिसम्बर 2025 तक शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्रों को आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाना है। 11 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तर से सही किया जाना है एवं दिनांक 16 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक छात्रों द्वारा सही आवेदन को जमा करना एवं संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित किया जाना है।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों (कक्षा 11-12 को छोड़कर) के प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील किया है कि उपरोक्त विवरण के अनुसार समस्त प्रक्रिया करायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button