संविधान दिवस 2025:आज़मगढ़ में हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम पर कार्यक्रमों का आयोजन
स्कूल-कॉलेजों में विशेष सभाएँ: संविधान सभा और महिला योगदान पर होगा फोकस

आजमगढ़ 24 नवम्बर– अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) श्री संजीव ओझा ने बताया है कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संविधान दिवस, 26 नवम्बर, 2025 के अवसर पर विविध कार्यक्रमों के आयोजन के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश दिये गये हैं।अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) ने बताया है कि भारतीय संविधान को दिनांक 26 नवम्बर को अंगीकृत किए जाने के उपलक्ष्य में इस दिवस को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। तत्क्रम में दिनांक 26 नवम्बर 2025 को ‘‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” विषय पर वर्ष भर चलने वाले समारोहों के समापन के रूप में मनाया जाना है, और इस अवसर पर जनपद में कई गतिविधियों आयोजित की जानी हैं, जो संविधान में निहित लोकाचार और मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करेंगी। जनपद मुख्यालय पर सामूहिक प्रस्तावना वाचन के साथ-साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम समय 11ः00 बजे किया जायेगा। उन्होने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सामूहिक प्रस्तावना का वाचन राज्य के समस्त जिला मुख्यालयों, तहसीलों, पंचायतों और गाँवों में भी किया जाय, जिसके समस्त वीडियो वैबसाइट (www.constitution75.com) पर अपलोड करते हुए जनपद के समस्त नागरिकों को व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से प्रस्तावना वाचन करने और उसे अभियान की उक्त वैबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाय। सामूहिक प्रस्तावना वाचन के साथ-साथ शपथ ग्रहण गतिविधियों भी आयोजित की जाय। जनपद के समस्त स्कूल और कॉलेज भारत के संविधान को समर्पित विशेष सभाओं का आयोजन करें, जिनमें संविधान के अनूठे पहलओं, संविधान सभा की भूमिक एवं संविधान सभा में महिला सदस्यों के योगदान पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया जाय।उन्होने कहा कि दिनांक 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान की थीम के साथ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करायी जाए।



