Azamgarh news:आयुष्मान भारत अभियान: 25 नवम्बर से 25 दिसम्बर तक सभी छूटे लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनेंगे

Azamgarh today news

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ 24 नवम्बर– जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में जिला विकास अधिकारी श्री संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भारत योजना अन्तर्गत शेष लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाये जाने के सम्बन्ध में अन्तर्विभागीय समन्वय हेतु बैठक की गयी।जिला विकास अधिकारी ने कहा कि विभिन्न विभागों के समन्वय से आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनान्तर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने दिनांक 25 नवम्बर, 2025 से 25 दिसम्बर, 2025 में तक चलने वाले अभियान के अन्तर्गत छूटे हुए समस्त लाभार्थियों का शत प्रतिशत गोल्डेन कार्ड बनाया जाए। उन्होने कहा कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित हैं, जिसके दृष्टिगत योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थी परिवारों के समस्त सदस्यों को आयुष्मान कार्ड निर्गत किए जाने हैं, परन्तु पात्र लाभार्थी परिवारों में कुछ ऐसे परिवार भी हैं, जिनमें किसी एक ही सदस्य का कार्ड बना हुआ है या कई सदस्यों को आयुष्मान कार्ड निर्गत नहीं हुए हैं। प्रदेश में अभी भी बड़ी संख्या में लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाया जाना शेष है। यदि इन शेष छूटे हुए सदस्यों के आयुष्मान कार्ड निर्गत कर दिए जाए, तो प्रदेश के समस्त जनपदों में अधिकांश पात्र लाभार्थियों का योजनान्तर्गत कवरेज सुनिश्चित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त 70 वर्ष के अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड से शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराया जाना भी अति आवश्यक है।जिला विकास अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, अन्त्योदय/पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों का शत प्रतिशत गोल्डेन कार्ड बनाया जाए। उन्होने कहा कि गोल्डेन कार्ड बनाये जाने हेतु पंचायत भवन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं कोटे की दुकान आदि स्थानों पर रोस्टरवार कैम्प का आयोजन किया जाए। उन्होने कहा कि ब्लाकवार ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाये जाने हेतु माइक्रोप्लान तैयार कर समस्त संबंधित विभागों को उपलब्ध कराया जाए। उन्होने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। जिस ब्लाक में कार्ड बनाये जाने हेतु ज्यादा पेंडिंग हैं, वहां पहले कैम्प लगाया जाए। उन्होने कहा कि जो लाभार्थी बाहर हैं, उनके परिजनों से सम्पर्क कर सहायक ऐप के माध्यम से उनको गोल्डेन कार्ड बनाया जाए।

जिला विकास अधिकारी ने कहा कि राज्य स्तर से जनपद स्तर पर छूटे हुए सदस्यों का अपडेटेड डाटा प्रतिमाह पोर्टल पर अपलोड किया जाता है, जिसे सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा अपडेट डाटा आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है तथा इस डाटा पर कार्य करते हुए योजनान्तर्गत छूटे हुए परिवार के सदस्यों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकते हैं। उन्होने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाए जाने से सम्बन्धित गतिविधियों की विस्तृत कार्ययोजना बनाते हुए दिनांक 25 नवम्बर, 2025 से 25 दिसम्बर, 2025 तक प्रस्तावित अभियान के अन्तर्गत समस्त गतिविधियां सम्पादित की जाए।उन्होने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के स्तर से योजनान्तर्गत छूटे हुये परिवार के सदस्यों तथा 70 वर्ष के अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की ब्लाकवार एवं ग्रामवार सूची का विवरण फ्रंट लाईन वर्कर्स को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु उपलब्ध कराया जाये। डी०आई०एस०एम (डी०आई०यू० टीम) के द्वारा पोर्टल से निकाली गयी अपडेटेड डाटा की सूची को क्षेत्रीय स्तर पर पृथक करके फ्रंटलाईन वर्कस को अभियान से पूर्व उपलब्ध करायें। उन्होने कहा कि डी०पी०सी० (डी०आई०यू० टीम) द्वारा कैम्प का निर्धारण तथा आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया से सम्बन्धित कार्ययोजना तैयार करके अभियान से पूर्व सम्बन्धित विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि सम्बन्धित विभाग आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु कार्यक्रम स्थलों एवं तिथियों का निर्धारण करते हुए माइकोप्लान तैयार करें। माइकोप्लान में कार्ड बनाने वाली टीम में सम्बन्धित आशा/ऑगनबाड़ी/फील्ड लेवल वर्कर/कोटेदार/पंचायत सहायक/सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलायें इत्यादि का नाम एवं मोबाईल नम्बर अंकित रहेगा। सम्बन्धित टीम द्वारा कैम्प से एक दिन पूर्व लाभार्थियों को सूचित किया जायेगा तथा अभियान के दौरान प्रतिदिन कार्यक्षेत्र में आने वाले योजनान्तर्गत परिवारों के छूटे हुये सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा।बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एनआर वर्मा, एसीएमओ डॉ0 उमाशरण पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त एमओआईसी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button