Azamgarh news:अधूरी वसूली पर शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट,एडीएम ने चेताया

एडीएम ने खनिकर्म वसूली की समीक्षा, 28 नवम्बर तक शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ 24 नवम्बर– जिलाधिकारी , द्वारा निर्गत निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह द्वारा आज जूम मीटिंग के माध्यम से खनिकर्म से संबंधित वसूली कार्य की समीक्षा समस्त तहसीलदारों से की गयी। उन्होने निर्देश दिया कि दिनांक 28 नवम्बर 2025 तक अनिवार्य रूप से समस्त ईंट-भट्ठों की वसूली शत-प्रतिशत करा ली जाए, अन्यथा की स्थिति में कम वसूली के लिए जिम्मेदार संबंधित तहसीलदार को उक्त का दोषी मानते हुए शासन को रिपोर्ट प्रेषित कर दिया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील सदर के अन्तर्गत 91 में से 57, सगड़ी के अन्तर्गत 100 में से 63, लालगंज के अन्तर्गत 45 में से 35, फूलपुर के अन्तर्गत 50 में से 37, बूढ़नपुर के अन्तर्गत 46 में से 24, निजामाबाद के अन्तर्गत 68 में से 46, मेंहनगर के अन्तर्गत 44 में से 32 एवं तहसील मार्टीनगंज के अन्तर्गत 42 में से 29 इंट भट्ठों से वसूली करायी जानी शेष है। समस्त तहसीलदार द्वारा इस आशय का आश्वासन दिया गया कि दो दिवस के अन्दर समस्त बकाया की वसूली करा ली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button