Azamgarh news :दुष्कर्म के अपराध में वांछित आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म के अपराध में वांछित आरोपी गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना निजामाबाद में दिनांक 18.11.2025 को प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 385/2025, धारा 87, 137(2) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया था। शिकायत में यह आरोप लगाया गया कि एक नाबालिग को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला–फुसलाकर घर से ले जाया गया। विवेचना उ0नि0 मो. शमशाद ख़ान द्वारा प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त मो. ताज पुत्र कमरूद्दीन, निवासी ढढनी, थाना तहबरपुर, जनपद आज़मगढ़ का नाम प्रकाश में आया, जिसने नाबालिग को बहला–फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की बरामदगी, बयान, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यो के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) BNS तथा 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
महिला एवं बाल सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस द्वारा तेज कार्रवाई की गई। आज दिनांक 24.11.2025 को उ0नि0 मो. शमशाद ख़ान मय टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे। इस दौरान मुखबिर विशेष से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे का वांछित अभियुक्त शेरपुर तिराहे के पास मौजूद है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त मो. ताज पुत्र कमरूद्दीन को समय 12:20 बजे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को धारा 87, 137(2), 64(1) BNS व 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत कारण गिरफ्तारी बताते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया तथा माननीय न्यायालय/जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button