Azamgarh news:बाल विवाह व बाल-श्रम पर छात्राओं को किया गया जागरूक

Azamgarh,Girl students were made aware about child marriage and child labour.

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ 26 नवम्बर: प्रमुख सचिव, महिला कल्याण अनुभाग-3 उ०प्र० शासन, लखनऊ के द्वारा निर्गत कार्ययोजना के अनुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ द्वारा आज ऑपरेशन मुक्ति अभियान एवं हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान की थीम पर जन जागरूकता अभियान चलाया गया।श्रीमती प्रीति उपाध्याय डिस्ट्रिक्ट मिशन को-आर्डिनेटर के द्वारा न्यू एरा पब्लिक स्कूल, सिधारी, आजमगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन कर उपस्थित छात्राओं को बाल विवाह व बाल श्रम के कारण समाज में होने वाले दुस्प्रभाव से अवगत कराते हुए छात्राओं को जागरूक किया गया। साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं यथा बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में बताया गया तथा विभाग द्वारा संचालित महिलाओं की सुरक्षा से सबंधित हेल्पलाइन 1090, 181 और शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया आपातकॉल की स्थिति में महिला के अल्पआवास की सुविधा हेतु वन स्टॉप सेन्टर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम में हब फॉर इम्पॉवरमेन्ट ऑफ वूमेन के अन्तर्गत कार्यरत डिस्ट्रिक्ट मिशन को-आर्डिनेटर श्रीमती प्रीति उपाध्याय, जेन्डर स्पेशलिस्ट श्रीमती अन्नू सिंह, केन्द्र प्रबन्धक श्रीमती सरिता पाल के साथ-साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य तुषार तिवारी व अन्य अध्यापकगण एवं अध्यापिकागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button