Deoria news, श्रीरामपुर पुलिस का तवातोड़ एक्शन, अवैध देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
श्रीरामपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन — अवैध देशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
देवरिया।
एसएचओ महेंद्र कुमार की दो महीने में दर्जनों कार्रवाइयों से शराब माफियाओं में हड़कंप
देवरिया में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” में श्रीरामपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता दर्ज की है।बीती रात रामपुर–प्रतापपुर दरगेचक तिराहा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 36 लीटर अवैध देशी शराब के साथ दो बिहार निवासी तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार तस्कर
नन्दू प्रसाद (सीवान, बिहार)बप्पी शाह (सारण, बिहार)दोनों के पास से बंटी–बबली ब्रांड के 180 पाउच बरामद किए गए। कीमत करीब ₹13,000 आंकी गई है।
थाना श्रीरामपुर के एसएचओ महेंद्र कुमार पिछले दो महीनों में दर्जनों शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई कर चुके हैं।
लगातार की जा रही बरामदगी और गिरफ्तारियों ने इलाके में शराब तस्करी की कमर तोड़ दी है।



