Azamgarh news :आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो गिरफ्तार
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दो गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना जहानागंज पर एक महिला द्वारा प्रार्थना–पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी पुत्री आरती राय को ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा निरंतर प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके कारण उसने विषाक्त पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 364/2025, धारा 108 बीएनएस पंजीकृत करते हुए विवेचना उ0नि0 अभिषेक सिंह द्वारा की जा रही थी।
इस प्रकरण में नामजद अभियुक्तगण ग्राम गोधौरा, थाना जहानागंज, जनपद आज़मगढ़ के निवासी हैं। प्रकरण में वांछित अभियुक्त अंगद राय पुत्र विरेन्द्र राय को पूर्व में दिनांक 27.11.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री मधुबन सिंह के कुशल निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज दिनांक- 29 नवम्बर 2025 को थाना जहानागंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गोधौरा मोड़ के पास से मुकदमा संख्या 364/2025 से संबंधित 02 नफर वांछित अभियुक्तों को समय 12:20 बजे कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत मा0 न्यायालय भेजा गया।


