Azamgarh news :किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली पर वादी ने प्रार्थना–पत्र देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री को दि. 06.08.2025 को मोहल्ले का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उक्त घटना में आरोपी के परिवार के अन्य सदस्यों की भी संलिप्तता बताई गई। प्रकरण में दि. 21.08.2025 को मुकदमा अपराध संख्या 398/2025 धारा 137(2), 87, 61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रमोद निषाद पुत्र सल्लू निषाद, निवासी राहुल नगर मड़या, थाना कोतवाली (उम्र लगभग 25 वर्ष) को उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रोडवेज द्वारा दि. 29.11.2025 को समय 12.15 बजे थाना कोतवाली गेट के पास से विधिवत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button