Azamgarh encounter:आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़:कुख्यात गोतस्कर को लगी दो-तीन गोलियां,पुलिस को बड़ी सफलता
Azamgarh police encounter: Notorious cattle smuggler shot two or three times, police achieve major success

आजमगढ़:जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कार्यभार संभालते ही अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की तस्वीर तेजी से बदली है। उनके नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने जिस दक्षता और प्रतिबद्धता के साथ काम किया है, वह वास्तव में प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है।डॉ. अनिल कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद से ही अपराधियों के खिलाफ सशक्त अभियान चलाया।
चाहे गो-तस्कर हों, शराब व गांजा तस्कर हों, नशा माफियाओं के नेटवर्क हों-सभी पर प्रभावी प्रहार कर जनपद में सुरक्षा का मजबूत वातावरण स्थापित किया है। उनके कुशल नेतृत्व में पुलिस टीमों ने लगातार बड़ी सफलता प्राप्त की है।हाल ही में कंधरापुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करने वाले अन्तर्जनपदीय अपराधी परवेज को SWAT टीम व स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा न जाने का सख्त संदेश आजमगढ़ पुलिस दे रही है।डॉ. अनिल कुमार न केवल अपराध नियंत्रण पर ध्यान दे रहे हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा अभियान, जन-जागरूकता कार्यक्रम और महिला सुरक्षा से जुड़ी पहल भी निरंतर चलाते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। महिलाओं और आम जनता को जागरूक करने की उनकी पहल सराहनीय है।उनके नेतृत्व में पुलिस बल का मनोबल बढ़ा है और कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है। उनकी कार्यशैली साफ, पारदर्शी और परिणाम-केंद्रित है,इसी कारण जनपद के नागरिक भी अपने आपको अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं



