Deoria news:लक्ष्य कंप्यूटर द्वारा प्रतियोगी परीक्षा का किया गया आयोजन
Deoria today news
लक्ष्य कंप्यूटर द्वारा प्रतियोगि परीक्षा का किया गया आयोजन। देवरिया,
बरहज: श्री कृष्ण इंटर कालेज में लक्ष्य कंप्यूटर के तरफ से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में 885 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
रविवार को लक्ष्य कंप्यूटर के तरफ से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 885 प्रतिभागियों ने भाग लिया। लक्ष्य कंप्यूटर के प्रबंधक दिव्या मद्धेशिया ने बताया कि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए हमारी संस्था के तरफ से प्रतिवर्ष सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। और इसमें प्रतिभागियों को परीक्षा पास करने के बाद पुरस्कृत किया जाता है ।यह पुरस्कार सिर्फ़ बच्चों में तकनीकी शिक्षा का बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्र के हर बच्चे को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए मेरे द्वारा निरंतर प्रयास किया जाता है। जिससे छात्र छात्राओं को स्वावलंबी बनकर अपनी शिक्षा ग्रहण कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर। सूरज मद्धेशिया, चंदन मद्धेशिया, शिवम मद्धेशिया, राकेश कुशवाहा, विकास निषाद, अंजली यादव मौजूद रहे।



