Azamgarh new:मारपीट में धक्का लगने से सड़क पर गिरे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला,हालत नाज़ुक,आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की दबिश तेज
Azamgarh new: A young man who fell on the road after being pushed during a fight was crushed by an unknown vehicle, his condition is critical, police intensified their crackdown to arrest the accused.

गंभीरपुर/आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार में पुलिस चौकी के पास तहरीर लिखवाने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें धक्का लगने के कारण सुजीत यादव 34 वर्ष पुत्र श्री प्रसाद यादव रोड पर गिर गया और अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानिय ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर भिजवाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल के भतीजे बिन्देस यादव द्वारा गंभीरपुर पुलिस को दिए गए तहरीर के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सड्डोपट्टी गांव मे सुजीत यादव पुत्र श्री प्रसाद यादव व शैलेश यादव पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र यादव दोनों सगे पटीदार हैं और दोनों पक्षों में एक कच्चे मकान को लेकर काफी समय से विवाद है सोमवार की सुबह दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी उसके बाद दोनों पक्ष पुलिस चौकी गंभीरपुर पर पहुंचा। दोपहर लगभग 12:00 बजे के करीब पुलिस चौकी के बगल में पुराना यूनियन बैंक के सामने तहरीर लिखवाने के दौरान दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने हो गए और मारपीट करने लगे जिसमें शैलेश व अनुराग द्वारा सुजीत को धक्का दे दिया गया जिसके कारण सुजीत रोड पर गिर गया और अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आ गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर भिजवाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल सुजीत यादव के भतीजे बिंदेश यादव पुत्र अरविंद यादव ने गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



