Azamgarh news :अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मनाया जाएगा

अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मनाया जाएगा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उपायुक्त उद्योग श्री एसएस रावत ने जनपद के समस्त हस्तशिल्पियों को बताया है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 08 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह मनाया जाना है। इसके अन्तर्गत हस्तशिल्पी अपने हस्तशिल्प कौशल को विकसित करने हेतु विभिन्न प्रशिक्षण योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पारम्परिक कारीगरों जैसे बढई, दर्जी, नाई, सुनार, लोहार, कुम्हार, हलवाई, मोची, राजमिस्त्री एवं हस्तशिल्पियों के आजीविका के साधनों सुदृढ़ीकरण करते हुए उनके जीवन स्तर को उन्नत करना है। इसके अलावा हस्तशिल्पियों के कौशल विकास की प्रशिक्षण योजना, के अन्तर्गत राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार/राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार व दक्षता पुरस्कार  प्राप्त शिल्पकारों के घरों पर उन्हीं के व्यक्तिगत निर्देशन व संरक्षण में संचालित किया जाता है। हस्तशिल्पियों व कारीगरों को बेहतर मार्केटिंग एवं उचित मूल्य दिलाने के मकसद से हस्तशिल्प विपणन प्रोत्साहन योजना संचालित है। इसके तहत प्रदेश में लगने वाले मेला प्रदर्शिनियों में भाग लेने पर स्टाल चार्ज, माल ढुलाई पर आने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति देने का प्रावधान है। हस्तशिल्प से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, आजमगढ़ से सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button