Azamgarh News: निजामाबाद तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल पड़े 43 शिकायती प्रार्थना पत्र मौके पर 2 शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण हुआ।

प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़।निजामाबाद तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 43 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े।दो शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शेष 41 प्रार्थना पत्रों को मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश देते हुए उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों के लिए पुलिस और राजस्व संबंधी टीमों का गठन किया जाए और मौके का मुआयना करके शीघ्र निस्तारण किया जाए। चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि आप लोग अगर फरियादियों की समस्या का निदान समय से कर देंगे तो तहसील दिवस या थाना दिवस पर इतनी भीड़ नही लगेगी।फरियादी मुख्य मंत्री दरबार नही पहुचेगे।मुख्य मंत्री का सख्त निर्देश है जो भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर तहसील दिवस या थाना दिवस पर पहुंचे उनके समस्या का तुरंत संबंधित अधिकारी निदान करे।उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी फरियादियों की समस्या का निदान कर देगे तो वह बार बार तहसील दिवस या थाना दिवस वा मुख्यमंत्री दरबार चक्कर नही लगाएगा।तहसील समाधान समाधान दिवस पर उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह,तहसीलदार चमन सिंह राना ,निजामाबाद थाना उपनिरीक्षक कमला पटेल, तहबर पुर थाना उपनिरीक्षक दशरथ उपाध्याय,सरायमीर थाना प्रभारी,उपखंड अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव,सिंचाई विभाग के अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर संतोष कुमार तिवारी ,सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टरभिषेक तिवारी,अन्य सभी विभाग के अधिकारी,राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार,भूपेंद्र बीर सिंह,चंद्रजीत यादव, लेखपाल विक्रांत सिंह,लव रॉय ,लालबिहारी,सुरजीत सिंह, लालधर यादव,बृजकिशोर यादव,संजय सिंह,युनुस,इस्तखार,प्रमोद पांडेय,संतोष लाल श्रीवास्तव,सरिता,सोनाली आदि राजस्व लेखपाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button