Azamgarh News: ओटीएस से कुछ उपभोक्ता खुश तो कुछ नाराज दिखे

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़ ।विद्युत विभाग के उपभोक्ताओं को ओटीएस से कुछ को बहुत खुश दिखे तो कुछ बहुत नाराज दिखे।
जिसको लेकर उपभोक्ता परेशान है। सरकार ने बकाया अधिभार से राहत देने के लिए एक योजना शुरू की है,लेकिन मार्च 2025 के बाद बकाया धनराशि जमा करने वालों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है जिससे लोग निराश होकर अपने घर वापस लौट कर जा रहे हैं विद्युत विभाग के उपभोक्ताओं को विद्युत कर्ज से राहत देने के लिए 1 दिसंबर से सरकार के तरफ से एक समाधान योजना चलाई गई है जिसमें बड़े बकायादारों का विद्युत बकाया अधिभार आसानी से जमा हो सके लेकिन विभाग के आदेश में जो लोग मार्च में या मार्च के बाद बकाया अधिकार जमा किए हैं इस छूट का लाभ नहीं पा रहे है। तीन चरण में उपभोक्ताओं का बकाया अधिभार जमा करना है पहले चरण में पहले आओ पहले पाओ के शर्त पर आधारित है जो 1 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक चलेगा इस योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को 25% व दूसरा चरण में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा जिसमें 20% व 1 फरवरी से 28फरवरी तक आने वाले लोगों को ओटीएस योजना के तहत मूलधन में 15 % का छूट दिया जाएगा। सभी प्रकार के अधिभार माफ है वहीं विद्युत चोरी में विच्छेदित कनेक्शन धारकों को प्रथम चरण में निर्धारित राजस्व का 50 %व द्वितीय चरण में 55% एवं तृतीय चरण में 60% राजस्व अधिभार जमा करना अनिवार्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button