Azamgarh News: कचहरी मार्ग पर अशांति फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, महिलाओं से अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा का आरोप

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आज़मगढ़ जनपद की कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को कचहरी मुख्य मार्ग स्थित गेट संख्या 01 और 05 के बीच उत्पात मचा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पोस्टर और लाठी-डंडा लेकर सड़क पर यातायात बाधित कर रहा था तथा वकीलों, राहगीरों से गाली-गलौज कर रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाओं पर अश्लील फब्तियाँ कसने और अभद्र इशारे करने की हरकतें भी कर रहा था।
उ0नि0 यश सिंह पटेल मय टीम मौके पर पहुँचे तो आरोपी पुलिस व आम जनता को जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का-मुक्की करने लगा और सरकारी कार्य में बाधा डालने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक बल प्रयोग कर दोपहर 12:10 बजे उसे हिरासत में लिया और कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तार आरोपी राजीव तलवार (38 वर्ष), पुत्र प्रद्युम्न नारायण सिंह, निवासी राहुल नगर मडैया, थाना कोतवाली, आज़मगढ़। आरोपी राजीव तलवार के ऊपर विभिन्न मुकदमे दर्ज है
मु०अ०सं० 640/25 – धारा 115(2)/352/351(3)/132/285/296/221 BNS, थाना कोतवाली। आरोपी के विरुद्ध पहले भी मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, धमकी, अशांति फैलाने और आईटी एक्ट सहित 7 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2017, 2019, 2021, 2024 व 2025 के गंभीर प्रकरण शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button