आजमगढ़ में मतदाता नामावली का प्रगाढ़ पुनरीक्षण शुरू, विदेश में रहने वाले नागरिक भी कर सकते हैं पंजीकरण

अपर जिलाधिकारी ने बताया: फार्म-6ए के जरिए विदेश में रहने वाले भारतीय कर सकते हैं नामांकन

आजमगढ़ 09 दिसम्बर– अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग की निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद की समस्त 10 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य कराया जा रहा है। उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि ऐसे मतदाता जो भारत के नागरिक हैं तथा शिक्षा, रोजगार आदि अन्य कारणों से किसी अन्य देश में निवास कर रहे हैं, को निर्वाचक नामावली में नाम पंजीकृत कराने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। उक्त पात्र व्यक्ति फार्म-6ए के माध्यम से अपना नाम निर्वाचक नामावली में पंजीकृत करा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button