Jabalpur news:बेटे के व्यवहार में अचानक बदलाव, चर्च जाने लगा छात्र,स्कूल की शिक्षिका और फादर पर ब्रेनवॉश का आरोप, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
Son's behavior suddenly changes, student starts attending church; school teacher and priest accused of brainwashing; father appeals to police

जबलपुर। अधारताल क्षेत्र में एक छात्र के अचानक चर्च जाने और घर में विरोध करने पर देवी-देवताओं की फोटो फाड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सत्यनारायण शर्मा ने पुलिस को बताया कि नीट की तैयारी कर रहा उनका बेटा नीलम शर्मा सेंट जेवियर स्कूल में पढ़ते समय शिक्षिका पलक सिंह और दो फादर के संपर्क में आया। आरोप है कि इसी दौरान उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जाने लगा, जिसके बाद उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। पिता का कहना है कि बेटे ने घर में भगवानों की नहीं केवल तस्वीरें फाड़ीं बल्कि मूर्ति भी तोड़ दी, और चर्च जाने से रोकने पर वह परिजनों से हाथापाई तक करने पर उतारू हो जाता है।मामले की शिकायत लेकर पिता अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की पदाधिकारी प्रीति धनधारिया के साथ अधारताल थाने पहुंचे, जहां स्कूल की शिक्षिका और संबंधित फादर पर कार्रवाई की मांग की गई। पिता के अनुसार, बेटे पर इतना प्रभाव पड़ा है कि वह घर के दरवाजे तक तोड़ने की कोशिश कर चुका है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



