Azamgarh news:फर्जी तैनाती बताने पर खुला राज,उप्र पुलिस की वर्दी पहनकर करती थी धोखाधड़ी
बस-ट्रेन में बिना टिकट सफर करने के लिए पुलिस वर्दी पहनती थी महिला, गिरफ्तार

आजमगढ़:कोतवाली कोतवाली पुलिस ने नफर अभियुक्ता उ0प्र0 पुलिस की वर्दी पहनकर धोखाधड़ी करते हुए गिरफ्तार, को उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी, चौकी प्रभारी रोडवेज एवं महिला उ0नि0 प्रज्ञा सिंह, महिला थानाध्यक्ष आजमगढ़ मय हमराह म0का0 शुभी के साथ रोडवेज बस स्टैंड के पास शांति व्यवस्था ड्यूटी पर मामूर थे। इस दौरान एक संदिग्ध महिला उ0प्र0 पुलिस की वर्दी पहनकर रोडवेज परिसर में घूमती हुई पाई गई। चाल–ढाल, वर्दी धारण करने का तरीका एवं व्यवहार पुलिस कर्मी से मेल न खाने पर संदेह होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में वह अपनी तैनाती के संबंध में गलत व भ्रामक जानकारी देने लगी। सख्ती से पूछने पर उसने अपना नाम *नीतू चौहान पुत्री धनकु चौहान, निवासी बनकटा बुजुर्ग, थाना राजेसुल्तानपुर, जिला अम्बेडकर नगर, उम्र 29 वर्ष बताया तथा यह भी स्वीकार किया गया कि वह पुलिस में नहीं उसके द्वारा पुलिस की वर्दी पहनकर बस, ट्रेन आदि में बिना टिकट यात्रा करती है। महिला उ0नि0 द्वारा जामा तलाशी लेने पर उसके पास से एक लाल रंग का पर्स जिसमें ₹230, तथा उ0प्र0 पुलिस की वर्दी, बेल्ट, मोनोग्राम, पी–कैप व जूते बरामद हुए। वर्दी का प्रयोग करते हुए आमजन व विभाग को धोखे में डालने के इस कृत्य के आधार पर उसके विरुद्ध धारा 205/318(4)/204 बंस के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई। महिला को माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा–निर्देशों का पालन करते हुए हिरासत पुलिस में लिया गया,



