Azamgarh news:सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पहुंचे राजकीय मेडिकल कालेज

Upon receiving information about the road accident, the District Magistrate and Senior Superintendent of Police reached the Government Medical College.

आजमगढ़ 11 दिसम्बर– सुबह गोविंद साहब का मेला जनपद देवरिया लौट रहे यात्रियों से भरी पिकअप वाहन के भीषण सड़क हादसे में कुछ यात्री घायल हो गये। इनमें से कुछ घायलों को सौ शैय्या अतरौलिया चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के उपरांत मंडलीय जिला अस्पताल, आज़मगढ़ रेफर किया गया एवं शेष घायलों का उपचार सौ शैय्या अस्पताल, अतरौलिया में ही किया जा रहा है।मंडलीय जिला अस्पताल भेजे गए मरीजों में से एक गंभीर मरीज किन्नू, जिसे सिर पर गंभीर चोट (हेड इंजरी) थी, को स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज, चक्रपानपुर रेफर किया गया।घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने राजकीय मेडिकल कालेज आजमगढ़ में गम्भीर रूप से घायल व्यक्ति किन्नू की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मेडिकल कालेज के क्रिटिकल वार्ड में चिकित्सकीय टीम द्वारा ईलाज किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उपरोक्त सभी घायल व्यक्तियों को उचित प्रकार से ईलाज सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने बताया कि उपरोक्त सभी व्यक्ति देवरिया के रहने वाले हैं एवं गोविंद साहब का मेला देखकर वापस देवरिया जा रहे थे, तभी जनपद आजमगढ़ के अन्तर्गत थाना अतरौलिया अन्तर्गत उनको वाहन पलट गया, वाहन पलटने से कुछ लोग घायल हो गये। उन्होने बताया कि बाकि जो लोग सुरक्षित हैं, उनको घर भेजा गया है। उन्होने बताया कि अन्य सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है और उनका उपचार निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा है।इस अवसर पर राजकीय मेडिकल कालेज आजमगढ़ के प्रधानाचार्य एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button