Azamgarh news :शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना बरदह निवासिनी ने थाना बरदह पर सूचना दी गई कि विपक्षी द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बरदह पर मु0अ0सं0 394/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस बनाम अभियुक्त अजीत चौहान पुत्र राम प्रवेश चौहान, निवासी जनपद सिवान, बिहार पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में पीड़िता की बरामदगी, बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
आज उ0नि0 पुनीत कुमार श्रीवास्तव मय हमराह का0 पंकज यादव द्वारा अभियुक्त अजीत चौहान पुत्र राम प्रवेश चौहान, निवासी ग्राम सेवटापुर,थाना मैहरवा, जनपद सिवान, बिहार को भगवानपुर पुलिया के पास समय लगभग 12.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button