उच्च न्यायालय के निर्देश पर बाल सम्प्रेक्षण गृह मऊ का निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक

बाल सम्प्रेक्षण गृह मऊ में 101 बाल अपचारी निरुद्ध, साफ-सफाई व भोजन व्यवस्था उचित

आजमगढ़ 16 दिसम्बर(आर एन एस)उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश, आजमगढ़ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में पर्यवेक्षण समिति द्वारा आज बाल सम्प्रेक्षण गृह, मऊ का निरीक्षण किया गया, जिसमें समिति की अध्यक्ष श्री संतोष कुमार यादव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो न्यायालय, समिति की सदस्या सुश्री जागृति व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान सम्प्रेक्षण गृह में साफ-सफाई उचित पायी गयी।निरीक्षण के समय सम्प्रेक्षण गृह के अधीक्षक श्री संजय कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि आज की तिथि में बाल अपचारियों की कुल संख्या 101 हैं, जिसमें जनपद आजमगढ़ के 44 बाल अपचारी, जनपद मऊ के 17 बाल अपचारी, जनपद बलिया के 40 बाल अपचारी निरूद्ध है।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षक द्वारा पर्यवेक्षक समिति को यह अवगत कराया गया कि जनपद आजमगढ़ के 44 बाल अपचारियों में से 24 बाल अपचारी प्राथमिक शिक्षा में तथा 20 बाल अपचारी माध्यमिक शिक्षा में नामांकित है। निरीक्षण के समय अधीक्षक द्वारा यह अवगत कराया गया कि बाल सम्प्रेक्षण गृह में चस्पा मीनू के अनुसार बाल अपचारियों को प्रातः नाश्ते में चना, पूडी, चाय, मध्य सुबह में एक मौसमी फल, दोपहर भोजन में मिक्स दाल, चावल, रोटी, अचार दिया गया है तथा सायं नाश्ते में लड्डू, चाय व रात्रि भोजन में रोटी, चावल, सब्जी दी जायेगी। बाल अपचारियों से पूछ ताछ में उनके द्वारा खाने के सम्बन्ध में किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गयी। बाल अपचारियों से उनके मुकदमें की पैरवी हेतु अधिवक्ता के बारे में पूछ ताछ की गयी तो बताया गया कि सभी के मुकदमें में पैरवी हेतु अधिवक्ता नामित है। समिति द्वारा खाद्यान्न स्टोर का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें कोई कमी नहीं पायी गयी। निरीक्षण के समय बाल अपचारियों को शिक्षा के लिए सम्प्रेेक्षण गृह के अन्दर कमरा बना हुआ है, जिसमें स्मार्ट बोर्ड व क्लास रूम में उजाले के लिए लाईट लगी हुयी पायी गयी। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक द्वारा यह अवगत कराया गया कि बाल अपचारियों की शिक्षा के लिए 05 अध्यापक राजीव पाण्डेय, सुलक्षणा त्रिपाठी, धीरेन्द्र शास्त्री (बेसिक शिक्षा हेतु), रमेश चन्द्र, राजेश सिंह (माध्यमिक शिक्षा हेतु) नियुक्त है। बाल अपचारियों के लिए नाट्य एवं संगीत हेतु श्रीमती ऋचा त्रिपाठी एवं आर्ट क्राफ्ट प्रशिक्षण हेतु श्रीमती बीना गुप्ता नामित है। बाल अपचारियों के लिए खेल कूद हेतु सम्प्रेक्षण गृह के अन्दर बड़ा ऑगन बना हुआ है, जिसमें बच्चे खेल कूद व मनोरंजन करते है। बाल अपचारियों के खेल कूद हेतु बॉलीवाल, बैटमिटन आदि की व्यवस्था की गयी है। सम्प्रेक्षण गृह के निरीक्षण के दौरान बाल अपचारियों से इनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया तो अधीक्षक ने बताया कि सभी अपचारी स्वस्थ्य है, किसी को कोई गम्भीर बीमारी नहीं है। अधीक्षक को बाल अपचारियों के नियमित जॉच/उपचार कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button