Breaking azamgarh:मॉर्निग वाक पर निकले वृद्ध की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

सुपर फास्ट टाइम्स से राहुल पांडे की रिपोर्ट
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार में बुधवार की सुबह टहल रहे शाहगढ़ निवासी 62 वर्षीय अजय कुमार मोदनवाल की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। गोली की आवाज आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक एसपी अनुराग आर्य एसपी सिटी शैलेंद्र लाल समेत अन्य अधिकारियों ने काफी गहनता से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
अजय कुमार मोदनवाल शादी विवाह में लोग के यहां भोजन बनाने का काम करते थे, प्रतिदिन की तरह सुबह शाहगढ़ बाजार में चौराहे के पास टहल ही रहे थे कि बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अनुराग आर्य समेत पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से हमलावरों की तलाश में जुट गई, एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना सुबह की है लोगों से पूछताछ की जा रही है अपराधियों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। मृतक के परिजनों से बातचीत में अभी हत्या के कारण का पता नहीं चल पा रहा है, सभी बिंदुओं पर साक्ष्य संकलन करते हुए जांच की जा रही है।





