Azamgarh News

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की तहसील इकाई फूलपुर के संगठन की बैठक माहुल प्रेस मीडिया कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें जिले के पदाधिकारी फूलपुर तहसील के पूर्व अध्यक्ष चुनाव प्रभारी चंद्रिका प्रताप यादव के नेतृत्व में चुनाव सर्वसम्मत से सकुशल संपन्न हुआ
बैठक में ग्रामीण पत्रकार के फूलपुर इकाई के पूर्व अध्यक्ष श्री शशिकांत पांडे को पुनः सभी वरिष्ठ पत्रकारों की सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया बैठक में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया
नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष शशिकांत पांडे ने कहा कि इकाई द्वारा जो मुझे दूसरी बार फूलपुर तहसील के संगठन की जिम्मेदारी दी गई है मैं उसको पूरे तन मन के साथ संगठन के प्रति निष्ठावान होकर कार्य करता रहूंगा मैं पूर्व की भांति संगठन से जुड़े हुए सभी सदस्यों का पदाधिकारी का हक की लड़ाई शासन प्रशासन से निरंतर लड़ता रहूंगा और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा पूर्वक हृदय से समर्पित रहूंगा
इस अवसर पर चुनाव प्रभारी चंद्रिका प्रताप यादव ने नवनिर्वाचित निर्विरोध अध्यक्ष शशिकांत पांडे को कार्यभार ग्रहण कराते हुए कहा कि आज ग्रामीण पत्रकार ग्रामीण से लेकर ब्लॉक स्तर तहसील अस्तर जिला स्तर प्रदेश स्तर व राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में हो रहे रीतियां और कुरीतियों को आईना दिखाने का काम कर रही है श्री यादव ने यह कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी संगठन के प्रति पूर्व की भांति आने वाले दिनों में भी निष्पक्ष समाचार पत्रों में अपनी पत्रकारिता करें क्योंकि पत्रकार को लोकतंत्र में जो चौथा स्तंभ माना गया है इस गरिमा बरकरार रखना होगा अंत में चंद्रिका प्रताप यादव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नववर्ष २०२६ की शुभकामनए और बधाई दी बैठक में सिद्धेश्वर पांडे जितेंद्र शुक्ला श्याम सिंह नरसिंह सिंह कमलापति शुक्ला अरविंद विश्वकर्मा रघुवंश मणि त्रिपाठी अवनीश सिंह प्रमोद कुमार यादव महेंद्र पाठक वीरेंद्र यादव आदिल अहमद संतोष सिंह नज्मस शहर रियासत हुसैन आदि पत्रकार बंधु उपस्थित रहे सभी लोगों ने नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष को माल्यार्पण कर के बधाई दे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button