Azamgarh news :दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति व भसुर गिरफ्तार

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति व भसुर गिरफ्तार

विवाहिता की मृत्यु के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद दोनों अभियुक्तों को घर पर दबिश देकर दबोचा

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना खानपुर अंतर्गत मौधा गांव जनपद गाजीपुर निवासी श्यामजीत राजभर पुत्र स्व0 फेक्कन राजभर द्वारा थाना मेहनाजपुर पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री बबीता राजभर का विवाह वर्ष 2026 में राजन राजभर पुत्र रामबचन राजभर, निवासी ग्राम चिल्लूपुर, थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद से ही बबीता के पति राजन राजभर व भसुर आनन्द राजभर द्वारा दान-दहेज एवं रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था, जिसकी जानकारी बबीता द्वारा अपने पिता को कई बार दी गयी थी। दिनांक 12.09.2026 को प्रातः करीब 03:00 बजे बबीता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना मेहनाजपुर पर मु0अ0सं0 81/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत किया गया। मुकदमे की विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मेहनाजपुर अखिलेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में दिनांक 13.09.2026 को उ0नि0 दीपक कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश में उनके घर पर दबिश दी गयी। मौके पर दोनों अभियुक्त मौजूद मिले, जिन्हें समय करीब 14:30 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button