Deoria news, बृहद को संरक्षण केंद्र कार्मेल बनरही, जल्द शुरू होने की संभावना बनी
Deoria today news
वृह्द गो संरक्षण केन्द्र करमेल बनरही जल्द शुरू होने की संभावना बनी
देवरिया।
देवरिया जनपद के विकास खंड बैतालपुर के करमेल बनरही में वृह्द गो संरक्षण केन्द्र का निर्माण कार्य हो रहा है। खंड विकास अधिकारी बैतालपुर दीपक कुमार और पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ग्राम सचिव संजय कुमार यादव के साथ वृह्द गो संरक्षण केन्द्र के निर्माण कार्यों का निरीक्षण शनिवार दोपहर को किया एवं मौके पर मौजूद ठेकेदार द्वारा बताया गया कि इस समय निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है जिससे इस महीने में कार्य पूर्ण होने की संभावना है। इस समय विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत बलटिकरा में केवल एक अस्थाई निराश्रित गोआश्रय स्थल है जिसमें तीस पशुओं तक रखने की क्षमता है। जिसके कारण सभी निराश्रित गोवंशीय पशुओं का संरक्षण नहीं हो पा रहा है। विकास खंड के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा गोवंशीय पशुओं की घुमाने की शिकायत लगातार मिल रही है, जिनके द्वारा कई राहगीर घायल हो जा रहे हैं एवं किसानों के फसलों का भी नुकसान हो रहा है। इस वृह्द गो संरक्षण केन्द्र के शुरू हो जाने से आसानी से विकास खंड के सभी आवारा गोवंशीय पशुओं को संरक्षित किया जा सकेगा।



