Jabalpur news:धान-गेहूं के दाम बढ़ाने और बिजली मुद्दे पर किसानों का सरकार को अल्टीमेटम
Jabalpur :पाटन में गरजे किसान: मांगें नहीं मानीं तो होगा और बड़ा आंदोलन

जबलपुर के ग्राम पाटन में भारतीय किसान संगठन ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एक विशाल ट्रेक्टर रैली निकाली जिसमे सैकड़ो किसान अपने अपने ट्रैक्टर लेकर पाटन कृषि उपज मंडी पहुचे और जमकर प्रदर्शन किया इसके साथ ही किसानों ने एक ज्ञापन प्रदेश सरकार के नाम सौप कर चेतावनी दी है कि उनकी जो मांगे है उसे जल्द से जल्द सरकार पूरी करें अन्यथा किसान इससे ज्यादा उग्र प्रदर्शन करने बाध्य होंगे यहां पर आपको बता दें कि किसानों ने एक बड़ा प्रदर्शन कुछ माह पहले पनागर में किया था जिसमे उन्हें आश्वासन दिया गया था कि पराली जलाने वाले किसानों पर कोई मामला दर्ज नही किया जाएगा लेकिन जिला प्रशासन ने 167 किसानों पर जुर्माने की कार्यवाही कर डाली थी जिसके बाद किसान संघठन ने उसके विरोध में यह विशाल ट्रेक्टर रैली निकाल कर प्रदर्शन किया है साथ ही किसानों ने बिजली और धान गेंहू की खरीदी के दाम बढ़ा कर खरीदी करने की मांग करि है,
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



