कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ का विस्तार, जबलपुर से प्रियंका केसरवानी बनीं जिलाध्यक्ष
Congress Sports and Players Cell expanded, Priyanka Kesarwani from Jabalpur became the District President

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार तथा संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया है। यह प्रस्ताव प्रकोष्ठ के संयोजक मतीन खान के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रशांत मिश्रा द्वारा प्रस्तुत किया गया था।अनुमोदन के पश्चात प्रदेशभर में खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के संगठनात्मक विस्तार को मजबूती देते हुए विभिन्न जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन देना, खिलाड़ियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना तथा युवा प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सशक्त मंच प्रदान करना है।प्रदेश नेतृत्व ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए खेल और खिलाड़ियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे।कांग्रेस पार्टी ने विश्वास जताया है कि खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ आने वाले समय में प्रदेश के युवाओं को जोड़ने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।जबलपुर जिले से प्रियंका केसरवानी को जिम्मेदारी दी गई है,

वाजिद खान की रिपोर्ट



