Azamgarh News: पति सास ससुर और ननद पर दर्ज हुआ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।

सगड़ी।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी पिता ने दहेज के लिए पुत्री को मारपीट कर आभूषण छीन कर घर से भागने और और आने पर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप जीयनपुर पुलिस ने पति सास ससुर और ननद पर दर्ज किया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा।जानकारी के अनुसार बलिराम पुत्र पवारू निवासी कुरहंस ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री रंजना का विवाह वर्ष 2023 में आलोक पुत्र फुल बदन निवासी रसूलपुर आमिलो के साथ हिंदू रीतिबद्ध के अनुसार धूमधाम से हुआ विवाह के बाद से ही उसके पति आलोक ससुर फूल बदन स अनीता देवी और नंद प्रियंका और मोनिका दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते पूर्व में कई बार पंचायत भी हो चुकी है मुबारकपुर कोतवाली पर प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर मुबारकपुर में शांति भंग में चालान किया इसके बाद पुत्री रंजना को घर से मारपीट कर आभूषण छीन कर निकाल दिया और आने पर जान से मारने की धमकी दी तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने धारा 85, 115/2, 351/3 व दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।



