Mau news:घोसी कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया चालान
Mau today news
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दहेज हत्या में आरोपित एवं फरार चल रहे माता एवं पुत्र को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
घोसी कोतवाली में दहेज हत्या के दर्ज मुकदमे में आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना के अवांव गांव निवासी अमरजीत राजभर एवं उसकी माता चम्पा देवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज होने के बाद कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह के निर्देश पर कोतवाली के एसआई दिवाकर राणा अपने हमराहियों के पास अवांव गांव पहुंच कर दोनों को कोतवाली लाकर सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया।



