Azamgarh News: रामलीला मैदान में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआसंपन्न

आजमगढ़। स्थानीय नगर के रामलीला मैदान में शनिवार को सकल हिन्दू समाज के तत्वाधान में विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के गोरखपुर क्षेत्र के सह प्रांत प्रचारक सुरजीत और विशिष्ट अतिथि राजेंद्र रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता
सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरएसएस के प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि जिस तरह से व्यक्ति की पहचान मुखमंडल से होती है उसी तरह भारत की पहचान हिंदुत्व से होती है। हिंदुत्व को खत्म करने के लिए समय काल खंड में अनेक आक्रांता लुटेरे आए पर भारतीय संस्कृति के आगे उन्हें घुटने टेकना पड़ा। भारत विश्व का इकलौता देश है जो वसुधैव कुटुंबकम् और सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामया के सिद्धांत का पालन करता है और हिंदुत्व से ही स्वयं को श्रेष्ठ बनाने के साथ ही साथ विश्व को श्रेष्ठ बनाने का मार्ग निकलता है। उन्होंने भगवान राम और कृष्ण की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने धर्म और आचरण की रक्षा करना सिखाया। सुरजीत ने सम्मेलन में आगे कहा कि आज हमें परिवार को बचाने की जरूरत है।परिवार प्रेम से चलता है।भारतीय संस्कृति में दीपक जलाने की परंपरा है पर लोग आज जन्मदिन में दीपक बुझाते है। इससे हमे बचना होगा। हमें पाश्चात्य संस्कृति से बचने की जरूरत है। भारतीय संस्कृति पर्यावरण संरक्षण, स्व जागरण, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता की भावना से अपने घर और समाज को परिपूर्ण करना होगा और परिवार और देश के प्रति अपने दायित्वों का पालन करना होगा तभी हमारी हिंदुत्व की संस्कृति बचेगी और भारत सर्वश्रेष्ठ भारत बनेगा। इसे बचाने के लिए हमें संगठित होकर आगे बढ़ना होगा तभी हिन्दू समाज की आगे आने वाली पीढ़ी संरक्षित होगी और भारत माता विश्व गुरु के सिंहासन पर बैठेगी और भारत माता की जय होगी।
इस मौके पर धरणीधर पांडेय,विक्रांत पांडेय,संजय मोदनवाल,संतोष पांडेय,सुजीत जायसवाल आंसू,हरिकेश गुप्ता,विजय सिंह,राम मनी यादव, अरुणाकर सिंह हैपी हरिशंकर सोनी,राजेश पांडेय आदि रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button