Jabalpur news: जबलपुर में दो शातिर चोर गिरफ्तार
Two notorious thieves arrested in Jabalpur

बेलखाडू में मोबाइल दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों ने कृष्ण कुमार (कान्हा) पटेल की मोबाइल की दुकान से
14-11-25 को शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। आरोपी कटंगी,पाटन के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामले में एक आरोपी अभी फरार है बेलखाडू चौकी प्रभारी राजेश धुर्वे ने बताया की बेलखाडू चौराहे पर संकट मोचन मोबाइल सेंटर में आरोपियों ने नगदी 85000 सहित एक मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो से लगातार पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक लाल रंग की मोटरसाइकिल दिखाई दी थी जिसे आधार पर कल मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति सूरतलाई एम एम कॉलोनी के पास खड़े है और लाल रंग की मोटरसाइकिल पर है मोबाइल बेचने की फिराक में है जिसके बाद जब टीम ने जाकर दबिश दी तो मोबाइल का आई एम ई आई नंबर मिलाने पर चोरी हुए मोबाइल का नंबर मैच हुआ दोनों को गिरफ्तार किया गया जिनसे पूछने पर मोबाइल की दुकान पर चोरी करना स्वीकार किया जिन्होंने अपना नाम ऋषि राय, और रमन विश्वकर्मा बताया । इनके पास से चोरी किया हुआ मोबाइल,घटना में इस्तेमाल बाइक ओर मशरूका पुलिस ने जप्त किया है आरोपियों का एक साथी अंकित ठाकुर बताया जा रहा हैं जो अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।मोबाईल दुकान का ताला तोडकर चोरी करने वाले आरोपियेां को पकडने में चौकी प्रभारी बेलखाडू उप निरीक्षक राजेश धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक गेंदा लाल विश्वकर्मा, आरक्षक गगन राय, रुपेश यदव अखंड प्रताप सिंह शैलेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



