Deoria news, मेले में दी जाएगी सभी स्वास्थ्य सुविधाएं सीएमओ

मेले में दी जाएं सभी स्वास्थ्य सुविधाएं: सीएमओ

-सीएमओ ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का किया निरीक्षण।

देवरिया।
सीएमओ डा. अनिल गुप्ता ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बंजरिया और बेलही में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वस्थ मेला का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेले से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लिया। सीएमओ ने मेले में चिकित्सक सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी से संतोष व्यक्त किया। उन्होंने दोनो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव कराने की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेले में आने वाले सभी मरीजों स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। पूरे जिले में 80 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 3224 मरीजों का इलाज किया गया। मलेरिया डेंगू, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी सहित 228 जांच की गईं।
सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजरिया पहुंचे। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स एवं अन्य कर्मचारी मौजूद मिले। ओपीडी में चिकित्सक मरीजों देखते मिले। उन्होंने अस्पताल पर आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया। दवा भंडारण, लैब को देखा और कहा कि अस्पताल पर मिलने वाली सभी दवाएं उपलब्ध रहें । सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में अधिक से अधिक आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई और स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएमओ डॉ गुप्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलही पहुंचे। यहां भी चिकित्सक सहित सभी स्टाफ मौजूद रहे। उन्होंने चिकित्सक और स्वास्थ्य कार्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों से मधुर व्यवहार करें और अस्पताल परिसर में साफ सफाई और स्वच्छता बनाये रखें। सीएमओ लैब पहुंचे और एलटी से अस्पताल पर होने वाले जांच के बारे में जानकारी लिया और उचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ राय कमलेश्वर श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button