Deoria news, जिला कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकदिवसीय किया उपवास
जिला कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय किया उपवास ।
देवरिया
उपवास रख कांग्रेस जनों ने “मनरेगा बचाओ राष्ट्रव्यापी अभियान को जिला मुख्यालय से आगाज किया। सभा स्थल से युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वतमान उपाध्यक्ष केशव चन्द्र यादव अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण बेरोजगार एवं निर्धन व भूमिहीन परिवारों को भुखमरी व पलायन से बचाने के लिये यूपीए सरकार ने रोजगार की गारंटी देते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) जैसी महत्वाकांक्षी योजना शुरु की थी। जो मनरेगा ग्रामीण योजना को मोदी सरकार खत्म कर नई बेजान योजना बनाई है। जो मजदूर व पंचायत विरोधी है। जिसमें न रोजगार की गारंटी है और न ही बेरोजगार भत्ते का प्रावधान है।
जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा काम के अधिकार को छीना जा रहा है। ग्राम पंचायत को दरकिनार कर सरकार ठेकेदारों के माध्यम से काम तय करेंगी। राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाला जा रहा है। जिससे योजना प्रभावित होगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि काम और मजदूरी की गारंटी हो। संविधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली करने हेतु मनरेगा में किये गये बदलाव की तत्काल वापसी हो। इसके लिये कांग्रेस ग्राम पंचायतों में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया अभियान के जिला कोआर्डिनेटर सत्य प्रताप मिश्रा ने कहा कि 12 जनवरी से 29 जनवरी तक पूरे जनपद के ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क एवं चौपालों के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता लोकसभा प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के पत्रों का ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक व मनरेगा श्रमिकों को वितरण किया जायेगा तथा विधानसभा स्तरीय नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जायेगी, साथ ही पम्पलेट वितरण भी किया जायेगा। सभा स्थल में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी,बिस्मिल्लाह लारी, राधवेंद्र सिंह ‘राकेश’, रामजी गिरी, मुकुंद भास्कर मणि,नागेंद्र शुक्ला, वरुण राय, चंदू वर्मा,मिर्जा खुर्शीद,भरत मणि त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार, सुनील कुमार तिवारी,डॉ.धर्मेंद्र पाण्डेय,दीनदयाल यादव,संजीव कुमार मिश्रा, मार्कण्डेय मिश्रा, शिव शंकर सिंह, रामप्रवेश सिंह, जयप्रकाश धनगर,आलोक त्रिपाठी राजन,राम आशीष साहनी, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय,ऋषिकेश मिश्रा,पन्नालाल पाठक, आनन्द श्रीवास्तव सोनू, विजय शंकर मिश्रा,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, रमेश कुशवाहा, मनीष रज्जक,गोविंद मिश्रा, डॉ. एस के पाठक, राजकुमार यादव,विनोद त्रिपाठी,प्रेमलाल भारतीय, संदीप सहित अन्य, कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे रहे।



