Deoria news, बरहज क्षेत्र के कपरवार गांव में, स्वामी विवेकानंद जयंती पर शिक्षण सामग्री किया गया वितरण
*बरहज क्षेत्र के कपरवार गाँव में स्वामी विवेकानंद जयंती पर शिक्षण सामग्री किया गया वितरण।
देवरिया।
बरहज क्षेत्र के कपरवार गाँव में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री एवं स्नैक्स का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह एवं उल्लास देखने को मिला।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की शाखा अध्यक्ष श्री गौरव गोयल जी, शाखा सचिव श्री अमित बरनवाल जी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनोज मद्धेशिया जी तथा मुख्य अतिथि श्री श्रवण गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान भारत विकास परिषद के श्री अतुल बरनवाल जी ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र, उनके आदर्शों एवं विचारों के बारे में विस्तार से बच्चों को बताया। उनके प्रेरणादायी प्रसंगों को सुनकर बच्चे अत्यंत प्रभावित हुए तथा स्वामी विवेकानंद जी की जीवन शैली और विचारों के प्रति जिज्ञासा व्यक्त की।
इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर एवं ड्राइंग/कैलिग्राफी की कॉपी का वितरण किया गया। साथ ही खाने के लिए चिप्स एवं बिस्कुट के पैकेट भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जागृत करना एवं स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से उन्हें प्रेरित करना रहा। उपस्थित अतिथियों ने इस प्रकार के सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने पर बल दिया।



