Azamgarh news :मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने लगाया ग्राम चौपाल जागरूकता कार्यक्रम

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने लगाया ग्राम चौपाल जागरूकता कार्यक्रम

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को थाना देवगांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवनाथपुर में मिशन शक्ति अभियान एवं साइबर अपराध जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। उक्त ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं आम नागरिकों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी लालागंज श्री भूपेश पाण्डेय द्वारा की गई। इस अवसर पर थानाध्यक्ष देवगांव निरीक्षक विमल प्रकाश राय, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी गुरुग्यानचंद्र, उपनिरीक्षक आशीष शुक्ला सहित थाना देवगांव का समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा। ग्राम चौपाल के दौरान महिलाओं एवं ग्रामीणों को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की विस्तार से जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से—
1090– महिला हेल्पलाइन (वीमेन पावर लाइन)
181 – महिला सहायता हेल्पलाइन
112 – आपातकालीन पुलिस सेवा
1076 – मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन के संबंध में बताया गया तथा आवश्यकता पड़ने पर इनका त्वरित उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
साथ ही साइबर अपराधों से बचाव हेतु टोल फ्री नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in के उपयोग की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। महिलाओं को यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में समय गंवाए बिना तुरंत शिकायत दर्ज कराना अत्यंत आवश्यक है।
इसके अतिरिक्त ग्राम चौपाल में महिलाओं को शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना मिशन शक्ति अभियान एवं अन्य महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर साइबर सेल आज़मगढ़ से पधारे हेड कांस्टेबल श्री ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा साइबर अपराधों पर विशेष जागरूकता सत्र लिया गया। उन्होंने महिलाओं एवं ग्रामीणों को डिजिटल माध्यमों पर सुरक्षित रहने हेतु निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया—
अनजान कॉल, मैसेज अथवा लिंक के झांसे में न आएं तथा ओटीपी, एटीएम पिन एवं बैंक विवरण किसी से साझा न करें। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल, संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट एवं ऑनलाइन मित्रता से सतर्क रहें। डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी अपडेट, फर्जी नौकरी, लोन एप एवं लॉटरी/इनाम के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहें।
ऑनलाइन खरीदारी एवं डिजिटल भुगतान के दौरान केवल प्रमाणित एवं विश्वसनीय वेबसाइट/एप का ही प्रयोग करें।
मोबाइल फोन में मजबूत पासवर्ड, स्क्रीन लॉक एवं टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
साइबर ठगी की किसी भी घटना पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.इन पर शिकायत दर्ज कराएं।
ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं डिजिटल रूप से सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button