Mau news:तहसीलबारएसोसिएशन घोसी के चुनावमें अधिवक्ता शिवप्रकाश अध्यक्ष और जयहिंद सिंह महामंत्री निर्वाचित
Mau today news
घोसी। मऊ। तहसील बार एसोसिएशन घोसी के चुनाव पदाधिकारियों के सम्पन्न चुनाव में 59 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किए। चुनाव अधिकारी लालजीत राव और सहायक शेख नदीम अख्तर ने चुनाव परिणामों की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि घोषित परिणाम में अध्यक्ष पद पर शिवप्रकाश ने 38 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रामवदन यादव को 21 मत मिले।
महामंत्री पद पर जयहिंद सिंह 38 मतों के साथ निर्वाचित हुए। उनके मुकाबले में रणवीर सिंह को 21 मत प्राप्त हुए।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विपुल कुमार राय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामप्यारे लाल, मंत्रीप्रकाशन पद पर संतोष कुमार, मंत्रीप्रशासन पद पर साहेबजाद तथा मंत्री लाइब्रेरी पद पर हरिकेशकुमारभारती
कोषाध्यक्ष मुमताज अहमद, आडिटर महमूद आलम निर्विरोध चुने गए।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राम प्रवेश यादव, रामविलास सिंह, चम्पा राजभर, दुर्गविजय यादव एवं हृदय वर्मा भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव अधिकारी लालजीत राव और सहायक शेख नदीम अख्तर ने चुनाव परिणामों की आधिकारिक जानकारी दी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव प्रकाश ने कहा कि तहसील बार एसोसिएशन घोसी के अधिवक्ताओं ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
नवनिर्वाचित महामंत्री जयहिंद सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार की गरिमा को बनाए रखना, आपसी सहयोग को मजबूत करना तथा न्यायिक कार्यों में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने चुनाव में सहयोग देने वाले सभी अधिवक्ताओं और चुनाव अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने सभी पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर स्वागत के साथ बधाई दी।



