Azamgarh News: बिलरियागंज की फिज़ाओं में चुनावी दस्तक ✦ ✦ अबुल फैज के नाम से गूंजा हर गली–हर रास्ता ✦

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
✦ बिलरियागंज की फिज़ाओं में चुनावी दस्तक ✦
✦ अबुल फैज के नाम से गूंजा हर गली–हर रास्ता ✦
आजमगढ़ जनपद के
बिलरियागंज की हवाओं में अब सियासत की खुशबू है,
हर जुबां पर बस एक ही चर्चा — अबुल फैज की आरज़ू है।
नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। इसी कड़ी में चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी अबुल फैज ने कस्बा कासिगंज में अपने चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन कर सियासी मैदान में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी। उद्घाटन के मौके पर जनसैलाब उमड़ पड़ा और करीब ढाई सौ से अधिक लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे।
जो बिना कुर्सी के भी गरीबों का सहारा बन गया,
वो ही अब जनता की दुआओं का सितारा बन गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अबुल फैज को जमीनी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने पद के बिना भी समाज सेवा को अपना धर्म बनाया। लगभग 2000 जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि सेवा उनके लिए राजनीति नहीं, बल्कि इबादत है। कार्यक्रम को मजबूती देने वालों में बाबू जावेद खान (पूर्व प्रत्याशी), हाफिज मोहम्मद फैसल (सभासद), गोपालपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी मन्नान भाई, पूर्व प्रधान रियशव अहमद, एजहार भाई सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी की मौजूदगी ने यह संकेत दे दिया कि अबुल फैज की दावेदारी केवल दावेदारी नहीं, बल्कि एक मजबूत जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।
मुख्य अतिथि मौलाना ताहिर मदनी साहब, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुहेल साहब और शकील भाई (टीवीएस एजेंसी, नसीरपुर) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और प्रभावशाली बना दिया। अबुल फैज ने सभी अतिथियों का माला, बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया।
अपने संबोधन में अबुल फैज ने कहा—
अगर जनता ने मुझे मौका-ए-खिदमत दे दिया,
तो हर गली को विकास की रोशनी दे दिया।
उन्होंने वादा किया कि नगर के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाएं उनकी प्राथमिकता होंगी। उनका उद्देश्य सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बिलरियागंज को एक आदर्श नगर बनाना है।
जनता भी अब खुलकर कह रही है—
नगर को चाहिए ऐसा नेतृत्व,
जो हो ईमानदार,
जो हो जवाबदेह,
जो हो हर गरीब की आवाज़।
बिलरियागंज की सियासत अब करवट ले रही है,
और हर दिल से बस यही आवाज़ आ रही है —
“अबकी बार, बदलाव तय है।”



