Deoria news, जरूरतमंदों में अंग वस्त्र वितरित
जरूरतमंदों में अंगवस्त्र वितरित।
देवरिया।
सलेमपुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है। जिसको चरितार्थ करते हुए मझौलीराज नगर पंचायत में बुधवार को जरूरतमंदों में समाजसेवी शमीमा खातून पत्नी फिरोज अहमद के नेतृत्व में कंबल वितरित किया गया। इसमें नगर के करीब दो सौ से अधिक जरूरतमंदों ने अंगवस्त्र एवं कंबल वितरण का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में सभी ने शमीमा खातून की सराहना करते हुए कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस दौरान गोविंद प्रसाद, रामाशीष प्रजापति, कैलाश प्रसाद, सुरेश प्रसाद, कुशल वर्मा, साहबजान अंसारी, सुरेश प्रजापति, नारायण प्रसाद, चोकट प्रसाद कनौजिया सहित नगर की करीब दो सौ से अधिक महिला व पुरुषों ने लाभ उठाया।
कार्यक्रम के दौरान मसरूर खान, अब्दुल समद अंसारी, चंदन श्रीवास्तव, रिजवान उल हसन, शादाब खान, आदाब खान आदि महिला व पुरुष उपस्थित रहे।



