Mau news:डीआरएम आशीषजैन द्वारा औड़िहार भटनीजं रेल खंड का संरक्षा विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेलयात्री सुविधाओं का लिया जायजा
Mau today news
मऊ। वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल यात्रियों को संरक्षित,सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा के लिए उपलब्ध यात्री सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने आज दिनांक 29.01.2026 को वाराणसी सिटी-भटनी रेलखण्ड का संरक्षा विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने किडिहरापुर लार रोड,बेल्थरा रोड,सलेमपुर एवं पिओकोल स्टेशनों का गहन निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया । निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं, प्लेटफॉर्म, परिचालन एवं सिगनलिंग व्यवस्था, ट्रैक रख-रखाव तथा संरक्षा से संबंधित कार्यों का जायजा लिया ।
मंडल रेल प्रबंधक ने कीडिहरापुर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की समीक्षा करते हुए स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, एवं स्टेशन के पैनल रूम का निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने ट्रेनों के सुरक्षित एवं समयबद्ध परिचालन पर विशेष बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर तैनात रेल कर्मचारियों से संवाद किया । कीडिहरपुर स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 01 की हो रही विस्तार को जल्द से जल्द पूरा करने,यात्री शेड पर स्टेशन का नाम अंकित कराने ,स्टेशन पैनल रूम में सी,एस पैनल के नीचे मैट लगाने के निर्देश दिया।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने लार रोड स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं यथा- प्लेटफार्म,ATVM,वाटर बूथ,यात्री शेड,आर सी सी बेन्चेस,स्टेशन भवन एवं स्टेशन पैनल की समीक्षा करते हुए स्टेशन पर स्वच्छता एवं रख-रखाव के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में निर्माणाधीन नये स्टेशन भवन एवं उसके अंतर्गत आने वाले विभिन्न कार्यालयों तथा उच्चीकरण एवं विस्तारीकरण के साथ स्टेशन के प्लेटफार्मो का कार्य देखा और सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का निर्देश दिया ।
इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने बेल्थरा रोड स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बेल्थरा रोड के निर्माणाधीन नए स्टेशन भवन आंतरिक भाग में यात्री सुविधाओं और फसाड की कार्य प्रगति, सर्कुलेटिंग एरिया की सड़क,नाली और अप्रोच रोड के निर्माण की प्रगति,फुट ओवर ब्रिज के फाउंडेशन निर्माण कार्य, संरचनात्मक कार्य,प्लेटफॉर्म की फ्लोरिंग एवं शेड की सीलिंग निर्माण कार्य,आगमन-प्रस्थान द्वार के सुंदरीकरण,पार्किंग,यात्री प्रतीक्षालय के नवीनीकरण,टिकट काउंटर,यात्री शेड एवं प्लेटफार्म की फाल सीलिंग,अप्रोच रोड, साफ-सफाई तथा रेलवे कालोनी आदि का निरीक्षण किया और सम्बंधित को सभी कार्य निर्धारित समय में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया ।
इसके पश्चात अपने निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने सलेमपुर रेलवे पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रगतिशील विकास कार्यों यथा- स्टेशन के प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालयों, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, तथा यात्री सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की और सभी कार्य समय सीमा में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया । सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन कार्य योजना एवं उसके अन्तर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और भौतिक सत्यापन भी किया ।
निरीक्षण के अंत में मंडल रेल प्रबंधक श्री जैन ने पिवकोल स्टेशन का निरीक्षण किया और स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुख-सुविधाओं तथा परिचालनिक व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने पिवकोल स्टेशन पर रेल परिसम्पतियों के समुचित रख-रखाव,परित्यक्त समाग्रियो को हटाने तथा साफ-सफाई को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (तृतीय) आयुष कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय ,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एम. रमेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बालेन्द्र पाल,मंडल विद्युत इंजीनियर दीपक यादव, सहायक मण्डल इंजीनियर/ मऊ नीरज कुमार,सहायक वाणिज्य प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, सहायक मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर/मऊ वीरेन्द्र सिंह बोनाल सहित वरिष्ठ पर्यवेक्षक एवं स्टेशन एवं अन्य विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे। युक्त जानकारी अशोक कुमारजनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी ने दी।



