Azamgarh News: आज़मगढ़ में तीन दिवसीय संयुक्त वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ 30 जनवरी– सावित्री बाई फूले राजकीय पॉलिटेक्निक आज़मगढ़ एवं राजकीय पॉलिटेक्निक भिल्लीहिली में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद,प्रतियोगितासंयुक्त रूप से सम्पन्न हुई।
तीन दिवसीय संयुक्त वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को अंतिम दिन ,ऊंची कूद, वाद-विवाद प्रतियोगिता, 100 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ रेस के साथ सम्पन्न हुई। वार्षिक खेलकूद के समापन समारोह में संस्था के प्रधानाचार्य श्री भूपेंद्र नाथ चौधरी ने खेलकूद के विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल में जीत या हार नहीं बल्कि खेल-भावना सर्वाेपरि है। मानसिक विकास के लिए शरीर का स्वस्थ होना एक आवश्यक शर्त है। खेल की विभिन्न विधाओं में उसके विजेता कहीं भी रातों-रात तैयार नहीं हो जाते। महज़ चंद मिनटों के प्रदर्शन के लिए खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हुए सालों-साल कुर्बान करते हैं, तब जाकर ओलंपिक अथवा किसी भी खेल प्रतियोगिता में गोल्ड या सिल्वर पदक हासिल कर पाते हैं।हारने वाले और जीतने वाले खिलाड़ियों की क्षमता की तुलना करें तो उनमें बहुत बड़ा अंतर नहीं होता, सिर्फ थोड़े प्रयासों का अंतर ही उन्हें गोल्ड, सिल्वर, मेडल से दूर कर देता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के वर्तमान चकाचौंध से किनारा करते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य पर ध्यान रखना चाहिए।
वार्षिक खेलकूद चौंपियन सर्वाधिक अंक पाकर बालक वर्ग में रोहित यादव इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण प्रथम तथा बालिका वर्ग में अव्या पॉल विद्युत अभियंत्रण प्रथम रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष) में संजना गौड़ एवं साक्षी शुक्ला ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। (विपक्ष) में प्रथम स्थान कशिश सिंह ने प्राप्त किया।
वार्षिक प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभाग कर रही चार हाउस टीमों में सर्वाधिक मेडल बटोर कर प्रथम स्थान पर विश्वेश्वरैया हाउस तथा द्वितीय स्थान पर रमन हाउस रहा।

इस कार्यक्रम का संचालन ई0 कुलभूषण सिंह एवं कमेंट्री श्री प्रेमानन्द पटेल ने किया।

कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी श्री प्रीत कमल सिंह एवं क्रीड़ा प्रभारी श्री रमेश एवं श्री नवीन नारायण सिंह सहित विभागाध्यक्ष श्री अमृत प्रकाश, यशवंत कुमार, डॉ. रागिनी यादव, डॉ. साधना मौर्य,श्रुति सिंह , अपर्णा सिंह गौर, संतोष कुमार, अरविन्द कुमार,खुशबू गुप्ता, सतीश कुमार,निर्भय प्रताप विश्वकर्मा, अनुराग द्विवेदी, अजीत कुमार सोनकर, रवि कुमार मौर्य, रणधीर चौहान, सूर्य प्रताप सिंह, राहुल सिंह, सचिन कुमार सिंह, रितेश कुमार,, सैमुल्लाह अंसारी, खरपत्तु राम, राज नारायण, चंद्रभान गुप्ता, चन्द्र प्रकाश, ओमकार यादव, सौरभ कुमार पाण्डेय,श्रीमती भारती, मनोज कुमार,राम नगिना सिंह, संजीव शर्मा,सुरेन्द्र यादव, राजू मौर्या, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button